5 दिसंबर को व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण समारोह

मेजा, प्रयागराज (दीपक शुक्ला)। मेजारोड़ व्यापार मंडल के नवनियुक्त पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन पांच दिसंबर गुरुवार को होना सुनिश्चित हुआ है। उक्त आशय की जानकारी व्यापार मंडल अध्यक्ष विष्णु प्रकाश उर्फ पप्पू उपाध्याय ने दी है। उन्होंने बताया कि मेजारोड़ के पटेल नगर मुन्ना पाण्डेय मार्केट मे शपथग्रहण कार्यक्रम आयोजित होगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एसडीएम मेजा रेनू सिंह तथा विशिष्ट अतिथि कोतवाल मेजा संतोष कुमार दुबे होगें।